YouTube Channel के लिए AdSense Account Apply कैसे करें?

दोस्तों, YouTube Channel से पैसे कैसे कमाये? How to Make Money Online from YouTube? इस Topic के बारे में आपने हमारी पहली दो पोस्ट में सीखा कि:-

  1. Mobile Phone से अपना एक नया YouTube Channel कैसे बना सकते है?
  2. YouTube चैनल बनाने के बाद Mobile से Video Upload कैसे करते है?

आशा करता हूँ अब तक आपको अच्छे से मालूम चल गया होगा कि आपको एक YouTube Channel कैसे बनाना है और उसके बाद Videos अपलोड कैसे करनी है? आज की इस Post में हम सीखेंगे कि

  1. आपको अपना YouTube Channel Verify कैसे कराना है?
  2. YouTube Channel के लिए AdSense Account Apply कैसे करते है?

Google AdSense के लिए Apply करने से पहले आपको अपना YouTube Channel Verify करने के लिए Apply करना होता हैं बिना वेरीफाई के आप Google AdSense के लिए Apply नहीं कर सकते हो। इसीलिए पहले समझते हैं कि YouTube Channel Verify Kaise kare?

यूट्यूब चैनल कैसे वेरीफाई कराते है?

How to Verify YouTube Channel in Hindi?
Step- 1. (image-1) सबसे पहले आप www.youtube.com open करने के बाद “Top right corner” से अपनी G-Mail ID से Sign in कर लीजिए और इसके बाद उपर एड्रेस बार में आपको टाइप करना है www.youtube.com/features

अब आपके चैनल के नाम और प्रोफाइल पिक्चर के Just Right Side में आपको Verify का एक Option देखने को मिलेगा यहाँ पर आपको Verify पर क्लिक करना है।

How to Verify YouTube Channel in Hindi

Step-2 (image-2) अब आपके सामने कुछ ऐसा पेज निकल कर आ जाएगा। यहाँ पर सबसे पहले आपको अपनी Country select करनी है। वैसे अगर आप इंडिया से हैं तो Automatically default आपको India Select मिल जाएगी। अब यहां पर आपको 2 Options और मिलते है।

1. अगर आप अपना Verification Code call के द्वारा प्राप्त करना चाहते है तो आपको यहाँ पर पहला Option सेलेक्ट करना है।
2. अगर आप अपना Verification Code SMS के द्वारा प्राप्त करना चाहते है तो आपको यहाँ पर दूसरा Option सेलेक्ट करना है।

how to verify youtube account with Phone in Hindi

और इसके बाद आपको यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर Submit पर क्लिक करना है। आपकी जानकारी के लिए बता देना चहता हूँ कि आप एक साल के अंदर एक मोबाइल नंबर से केवल दो YouTube Channel ही Verify करा सकते हैं।

Step-3 (image-3) अब आपने यहाँ पर जो नंबर डाला है। उस पर 6 Digit का एक कोड आपको प्राप्त होगा। वो Verification Code आपको यहाँ पर डालना है और Submit पर क्लिक करना है।

Step-4 (image-4) अब आपके सामने ऐसा पेज निकल कर आ जाएगा जिस पर लिखा होगा ” Congratulations, Your YouTube account is now verified.” अब बस आपको Continue पर क्लिक कर देना है।

(image-5):- Continue पर क्लिक करने के बाद आप फिर से वापस आ जाएंगे। www.youtube.com/features वाले पेज पर जहाँ पर अब आपके YouTube Channel के नाम के नीचे और Profile Picture के सामने “Verified” लिख कर आ रहा होगा। जिसका मतलब है कि अब आपका YouTube चैनल “Verified” हो चुका है। और अब आप अपने YouTube Channel को Adsense account account से link कर सकते हो।

How do I monetize my YouTube videos in Hindi Guide?

Step-5 (image-6) अब आप सब इसी पेज पर थोड़ा सा नीचे आएंगे तो आपको यहां पर एक ऑप्शन मिलेगा Monetisation “(Become a partner through monetisation by displaying ads on your videos)” यहां पर भी आपको दो ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं  (Eligible और दूसरा Enable) 

अब आप Monetisation के लिए Eligible तो हो चुके हैं क्योंकि हमने अभी अपना YouTube Channel Verify करा लिया है लेकिन हमें यहां पर Monetisation को भी Enable करना है। Monetisation को Enable करने के लिए आपको Enable पर क्लिक करना है। 

YouTube में Monetization क्या होता है।

Monetization Kya Hota Hai: अगर Monetisation आपको नहीं पता है तो पहले मैं आपको Monetisation के बारे में बता देता हूं कि Monetisation आखिर क्या होता है? जब भी आप YouTube पर कोई वीडियो देखते हो, तो उस पर हमे Ads भी देखने को मिलते हैं। ये सभी Ads Google AdSense के द्वारा आते हैं।

Adsense भी एक गूगल का ही प्लेटफार्म होता है Google AdSense के नाम से। जब गूगल एडसेंस के Ads आपकी वीडियो पर आते है तभी आपको पैसा मिलता है। लेकिन अभी अगर आप कोई वीडियो YouTube पर अपलोड करते हैं तो अभी आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा क्योंकि अभी आपका Monetization Enable नहीं है। 

आपकी वीडियो लोगों तक पहुंचेगी तो सही और उसे Viewers देखेंगे भी, लेकिन अभी आपकी वीडियो पर किसी भी तरह के Ads नहीं आएंगे अगर Ads ही नहीं आयेंगे तो आपको कोई पैसा भी नहीं मिलेगा क्योंकि जब Ads आते हैं तभी YouTube आपको पैसा देता है। इसके लिए आपको Google के AdSense Program के लिए Apply करना होगा।

Must Read:
WordPress Website कैसे Create करे? Full Hindi Guide for Beginners 2020

अब से कुछ टाइम पहले क्या होता था जैसे ही कोई नया यूट्यूब चैनल बनता था तो ऑटोमेटिकली Monetization Approved करा लेते थे और आपकी वीडियोस पर तुरंत ही Ads आने शुरु हो जाते थे पर अभी ऐसा नहीं होता है। 

अभी YouTube की तरफ से कुछ नए Rules बनाए गए हैं जिसके अनुसार आपके YouTube चैनल पर पहले 10000 Views आने चाहिए। चाहे आपने एक वीडियो डाली हो या दस डाली हो सारी Videos के Views मिलाकर होने चाहिए पहले 10000 Views।

10000 Views आने के साथ-साथ एक साल के अंदर आपके चैनल पर 4000 घंटे का Watch Time और 1000 Subscriber मिलना अनिवार्य कर दिया गया है यानी कि आपने जितनी भी वीडियो डाली है सारी वीडियो मिलाकर 4000 घंटे तक देखी जानी चाहिए। उसके बाद ही आप अपने चैनल पर Monetization को Enable कर सकते हैं।

चलिए बातें बहुत हो चुकी हैं अब बढ़ते है अपने Main Topic की तरफ – इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज निकल कर आ जाता है जैसा कि आप image-7 में देख सकते हैं

Step-6 (image-7) अब आपको नीचे Apply for Monetization का एक ऑप्शन देखने को मिलता है। जो कि चार भागों में Divide होता है। चलिए एक-एक करके हम आपको इनके बारे में बताते है।

Part-1: Read and agree to the YouTube Partner Program terms:-

Step-6A (image-7) इसके सामने आपको Start का एक ऑप्शन देखने को मिलता है आपको उस पर क्लिक करना है। 

What is youtube monetization requirements in Hindi?

Step-6B (image-8) अब आपके सामने फिर कुछ इस तरह का पेज निकल कर आ जाता है। इस पेज पर आपको YouTube की तरफ से कुछ Terms & Conditions बताए गए हैं यहां पर आपको इन सभी को Select करना है और उसके बाद I Accept पर क्लिक करना है। 

क्लिक करने के बाद आप वापस आ जाते है उसी पेज पर अब आप यहां पर देख सकते हैं “YouTube Partner Programme accepted” हो चुका है और Green color से मार्क हो चुका है।

Part-2: Sign up for AdSense:-

Step-6C (image-9):- ये Adsense वही प्रोग्राम होता है जो Google चलाता है। और Adsense की ही Ads आपके चैनल की Videos पर दिखती हैं। तो पहले आप को Google AdSense Apply करने के लिए एक अलग से Separate अकाउंट बनाना पड़ता है।

तो सबसे पहले हमने बनाया एक Gmail account, उसके बाद हमने बनाया एक YouTube Channel और अभी AdSense का account अलग से बनाना है। गूगल एडसेंस के नाम से यह भी Google का ही एक प्रोडक्ट है। अब आपको यहां पर Start पर क्लिक करना है।

How to enable monetization on youtube 2019 in Hindi

Step-6D (image-10):- जैसे ही आप Start पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने कुछ इस तरह का पेज निकल कर आ जाता है। आप यहां पर आपको “Get more out of Adsense” के नीचे दो Options मिलते हैं। जिसमें आपको पहले Option पर क्लिक करना है।

और उसके बाद आप थोड़ा सा नीचे की तरफ जाएंगे तो वहां पर आपको एक ऑप्शन और मिलता है “Yes, I have read and accept the agreement”। इस पर भी आप को Select कर देना है और उसके बाद सबसे नीचे आपको एक ऑप्शन दिखाई देता है “CREATE ACCOUNT” तो आप उस पर क्लिक कर दीजिए।

Step-6E (image-11):- “CREATE ACCOUNT” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज निकल कर आ जाएगा। अब आपको यहां पर “GET STARTED” वाले Option पर क्लिक करना है।

How do i start making money on YouTube in Hindi?

Step-6F (image-12 or 13):- उसके बाद आप चले जाएंगे कुछ इस तरह के पेज पर जहां पर आपको “Payment address details” डालनी होगी।

जैसे कि आपका Account Type Individual है या कोई Business account है। तो आप यहां पर उसी हिसाब से सेलेक्ट कर लीजिए। अब आपको अपना नाम, अपना Address यहां पर सही-सही डालना है क्योंकि जैसे ही आपके यूट्यूब चैनल पर $10 डॉलर की Earning पूरी हो जाती है तो YouTube की तरफ से आपके Address पर एक Letter आता है। जिसमें आपको एक PIN मिलता है और उस PIN को आप को एडसेंस के अकाउंट में डालना पड़ता है। 

अगर आप यहां पर अपना Address सही-सही नहीं डालते हैं तो आपको अपना एडसेंस अकाउंट वेरीफाई कराने में आगे काफी दिक्कतें आ सकती हैं। तो आपको यहां पर सारी Details सही तरीके से भरनी है। अपना Address, Postal Code, State, Phone No. यह सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको नीचे “SUBMIT” पर क्लिक करना है।

Step-6G (image-14):- जैसे ही आप “SUBMIT” पर क्लिक करते हो तो आपके सामने कुछ इस तरह का छोटा-सा Pop-up निकल कर आता है। “Redirecting you to your host” तो आपको यहां पर कुछ भी नहीं करना है बस थोड़ा सा इंतजार करना है। यह ऑटोमेटिकली आपके YouTube चैनल पर Redirect हो जाएगा।

YouTube Channel ko Adsense se Monetize kaise karate hai in Hindi?

Step-6H (image-15):- Redirect होने के बाद आप फिर से वापस आ जाएंगे उसी पेज पर जहां पर अब आप देख सकते हैं ADSense का जो हमने अकाउंट अभी Create किया है उसकी Request जा चुकी है। और वहां पर भी Green Mark का निशान लग चुका है मतलब कि हमने Google AdSense के लिए सफलतापूर्वक Apply कर लिया हैं।

Part 3: Set Monetisation preferences

अब नीचे आपको एक ऑप्शन और मिल जाता है “Set Monetisation preferences” यहां पर अब आपको START पर क्लिक करना।

Step-6i (image-16):- जैसे ही आप Start पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने कुछ इस तरह का पेज निकलकर आ जाता है।  तो आपको यहां पर “Monetise all existing and future videos” वाले ऑप्शन को Enable कर देना है

How to Link YouTube Channel to an ADSense Account in HIndi

उसके बाद आपको “Ad formats” को सेलेक्ट करना है तो अलग-अलग तरह केAds दिखाता है YouTube आपकी वीडियोस पर। मैं तो Suggest करूंगा कि आप यहां पर सारे Ad formats पर क्लिक कर दीजिए क्योंकि जितने ज्यादा Ads आपकी वीडियोस पर आएंगे आपको उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा उतनी ही ज्यादा इनकम आप YouTube से कमा पाएंगे। उसके बाद आपको नीचे “SAVE” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step-6j (image-17):- तो अब आप यहां पर देख सकते है जो तीन Steps है तीनों पर Green Mark लग कर आ गया है। अब जो अंतिम वाला ऑप्शन है यह सबसे important Step है। आजकल YouTube ने एक नया Rule बनाया है।

How to get 4000 hours Watch time & 1000 subscribers Quickly on Youtube Channel

जैसा की मैंने अभी आपको बताया था कि पहले आपको अपने YouTube Channel की सभी Videos पर 10000 Views लेकर आने हैं। और एक साल के अंदर-अंदर आप को 4000 घंटे का Watch Time मिलना चाहिए साथ में एक साल के अंदर आपके पास 1000 सब्सक्राइबर भी आने चाहिए।

जैसे ही आपके YouTube चैनल पर  YouTube की ये सारी Requirements पूरी हो जाती हैं उसके बाद YouTube आपके चैनल को वेरीफाई करता है। जैसे  ही YouTube की तरफ से आपका चैनल वेरीफाई हो जाता है सब कुछ ठीक-ठाक YouTube को लगता है तो YouTube आपके चैनल पर Ads दिखाना शुरू कर देता है और वहां से शुरू होती है आपके YouTube चैनल की इनकम।

जैसे-जैसे आपके YouTube चैनल पर Views आते जाएंगे आपको यहां पर दिखता जाएगा कि आपके चैनल पर कितने Views हो चुके हैं।  और जैसे ही 10000 Views और 4000 घंटे और 1000 सब्सक्राइबर Complete होंगे तो आपका चैनल Review के लिए ऑटोमेटिकली eligible हो जायेगा। 

तो अब आपको कुछ नहीं करना है आपको लगातार अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करते जाना है।  मेहनत से आपको काम करना है।अगर आपके चैनल पर कभी-कभी Views नहीं आते हैं तो आपको निरास होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप कंटिन्यू अपनी वीडियो डालते जाइये कुछ समय बाद आपके चैनल पर ऑटोमेटिकली Views आना शुरू हो जाएंगे। बस आपको मेहनत से लगातार काम करते जाना है।

अब आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि आपको किस तरह से नया YouTube Channel Banana Hai कैसे आपको YouTube par Video Upload करनी है? और उसके बाद आपको कैसे YouTube Channel Verify कराना है? कैसे आपको Apply for AdSense करना है?

आशा करता हूं यह आर्टिकल “How to Apply for AdSense account for YouTube Channel in Hindi?” आपको जरुर पसंद आया होगा! यह जानकारी आपको कैसे लगी हमे Comment के माध्यम से जरुर बताये। अगर आपके कोई सवाल है आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट में अपनी बात लिख कर हम से पूछ सकते हैं।

INDI GYAN को अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

https://www.youtube.com/watch?v=lTBCHOrM1Sg

About Author

Bhupender Bairagi

Bhupender Bairagi

Hello Friends, INDI GYAN ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। मैं भारत के एक प्रान्त उत्तर प्रदेश के नॉएडा शहर का रहने वाला हूँ। मुझे शुरू से ही इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक से अधिक जानने की रूचि रही हैं। इसलिए जो कुछ भी मैंने पढ़ा और इन्टरनेट के माध्यम से सीखा हैं उसे मैं यहाँ समय-समय पर आप लोगो के साथ शेयर करता रहता हूँ। आपके कीमती समय और हमे सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.