Mobile Phone Se YouTube Channel Kaise Banye in Hindi

Mobile se YouTube Channel Kaise Banate Hain? दोस्तों वैसे तो ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए इंटरनेट पर काफी सारे साधन उपलब्ध है जैसे कि आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर पैसे कमा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग भी एक अच्छा तरीका है Online income के लिए। और वैसे ही YouTube पर भी Videos Upload करके पैसे कमाना आजकल काफी Trending में हैं।

तो आने वाली कुछ पोस्टों के अंदर मैं आपको एक-एक करके इन सभी Online Money Making Platforms के बारे में बताऊंगा कि आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के द्वारा या फिर Affiliate Marketing के द्वारा कैसे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं? 

लेकिन आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे YouTube के बारे में कि आप YouTube से किस तरीके से पैसे कमा सकते हैं? YouTube से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक YouTube Channel होना जरूरी होता है।

तो आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने मोबाइल के द्वारा एक नया यूट्यूब चैनल कैसे बना सकते हैं? Mobile Se YouTube Channel Kaise Banaye? (How to Make YouTube Channel from Mobile Phone in Hindi)

2d826abe

जैसा कि हम सब जानते हैं आज के टाइम में सोशल नेटवर्किंग साइट इतनी ज्यादा हो गई है जैसे कि Facebook, Google Plus, Linkedin, Twitter, WhatsApp और YouTube. और ये सारी की सारी Websites अलग-अलग तरीके से काम करती हैं।

Must Read:
Internet से पैसे कमाने के 5 बेहतरीन तरीके – Make money online

वैसे तो हम Facebook, WhatsApp, Twitter, और Tik Tok इन सब पर भी हम वीडियो अपलोड कर सकते हैं लेकिन जो वीडियो अपलोड करने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है वह YouTube ही है क्योंकि YouTube एक तरीके से Complete video streaming website है। और YouTube के द्वारा ही आप अपनी वीडियो को पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हो।

YouTube क्या है? What is YouTube?

  • 1. दोस्तों सोशल नेटवर्किंग Websites जैसे Facebook, Linkedin, Twitter और Tik-Tok है ठीक वैसे ही YouTube भी एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है।
  • 2. आपकी और अधिक जानकारी के लिए में आपको बताना चाहता हूँ कि 2005 में Chad Hurley, Jawed Karim और Steve Chen नाम के तीन सदस्यों द्वारा YouTube की शुरुआत की गई थी।
  • 3. अगर आप YouTube पर सर्च करोगे ME AT THE ZOO के नाम से सिर्फ 19 Seconds की एक वीडियो है जो 23 अप्रैल 2005 में YouTube को बनाने वाले एक सदस्य “Jawed Karim ” द्वारा अपलोड की गई थी। ये विडियो YouTube पर Upload होने वाली सबसे पहली विडियो है।
  • 4.  लेकिन 13 नवंबर 2006 में Google के द्वारा YouTube को 1.65 बिलियन डॉलर मैं खरीद लिया गया था। तो इसीलिए YouTube भी Google की ही एक अहम हिस्सा बन गया। जैसा हम Facebook पर Google Plus पर या Linkdin पर आर्टिकल पोस्ट करते हैं वैसा हम YouTube पर आर्टिकल पोस्ट नहीं कर सकते। हम YouTube पर चैनल बनाकर केवल वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
  • 5.  जो लोग YouTube पर काम करते हैं उन्हें YouTuber पर कहा जाता है।
  • 6.  YouTube पर वीडियो अपलोड करने के लिए YouTube ने कुछ Guidelines बनाई है। तो YouTube पर काम करने से पहले आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके वीडियो YouTube की Guidelines के अंदर ही होने चाहिए। तो चलिए बातें बहुत हो चुकी, अब हम समझ लेते हैं कि YouTube पर चैनल कैसे बनाते है? 

How to Make YouTube Channel from Mobile in Hindi?

How to Make a YouTube Channel from Mobile In Hindi?

दोस्तों अगर आप भी एक यूट्यूब चैनल बनाना चाहते हैं तो आपके पास Google ID यानि कि एक Gmail ID होना काफी जरूरी है। आप बिना Gmail ID के YouTube चैनल नहीं बना सकते हो। चलिए अब Step by Step समझते है कि Mobile Se YouTube Channel Kaise Banaye?:-

मोबाइल से YouTube चैनल कैसे बनाते हैं?
STEP-1 इसके लिए आप सबसे पहले जाइए अपने मोबाइल के ब्राउज़र में, मैं यहां पर Use कर रहा हूं Google Chrome Browser. यहां पर आपको YouTube की वेबसाइट पर जाना है। हो सकता है पहली बार जब आप YouTube की वेबसाइट अपने मोबाइल के ब्राउज़र में Open करें तो आपको कुछ इस तरह का Interface देखने को मिले जैसा कि (image no. 1) में दिखाया गया है।

How to create youtube Channel from Mobile in Simple Steps in Hindi
  • STEP-2 (image no. 2) उसके बाद आप Top Right Corner में जो 3 Dots होते हैं उन पर क्लिक कीजिए और उसके बाद “Desktop Site” को इनेबल कर दीजिए।
  • STEP-3 इसके बाद आपके सामने YouTube की वेबसाइट कुछ इस तरह से Open हो जाएगी जैसा कि आप (image no.-3) में देख सकते हैं।
  • STEP-4  (image no.-4) इसके बाद YouTube पर नया चैनल बनाने के लिए आपको Top Right Corner में आपको अपनी Profile Picture पर क्लिक करना है। और उसके बाद “Setting” पर क्लिक करना है।
  • STEP-5  तो आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस निकाल कर आ जाएगा जैसा कि आप (image no.-5) मैं देख सकते हैं। अब यहां पर आपको “Create a new Channel” पर क्लिक करना है।
Mobile se YouTube Channel Kaise Banaye in Hindi
  • STEP-6  (image no.-6) तो आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आ जाएगा अब यहां पर आप अपने यूट्यूब चैनल का जो भी नाम देना चाहते हैं वह दे सकते हैं। नाम देने के बाद आपको “Create Channel” पर क्लिक करना है।
  • STEP-7  (image no.-7) उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आ जाता है। अभी यहां पर आपको Customize Channel पर क्लिक करना है।
How to start a YouTube channel from Mobile and make money? In HIndi Guide with Pictures
  • STEP-8  (image no.-8) तो दोस्तों Congratulations अब आपका YouTube Channel बन चुका है। अब यहां पर आपको अलग अलग कुछ Options मिल जाते हैं। जिनको मैंने “Red Color” से दिखाया हुआ है।
how to make official youtube channel from Mobile Phone in Hindi
  • 1. Top Left Corner में आपकी प्रोफाइल पिक्चर होती है। आप इस पर क्लिक करके अपनी Profile Picture को बदल सकते हैं।
  • 2. बिल्कुल सेंटर में आपको Add Channel Art का एक Option देखने को मिल जाता है जो कि YouTube चैनल का Channel Art होता है। जैसे हम Facebook पर Cover Photo लगाते हैं वैसा ही आप यहां पर Channel Art बना सकते हैं। YouTube Channel Art का Size जो होता है वो 2560 Pixel by 1440 Pixel का होता है।
  • 3. आपके चैनल के नाम के नीचे Channel Description का एक Option होता है। इस पर क्लिक करके आप अपने चैनल की Description लिख सकते हैं जैसे कि आपका Channel किस Topic के बारे में है।
  • 5. Right side में आपको सेटिंग का एक Icon मिल जाता है जिस पर क्लिक करके आप अपने YouTube Channel को Customize कर सकते हैं।
  • STEP-9  (image no.-9) जैसे ही आप इस Icon पर क्लिक करते है आपको Advanced Setting का एक Option मिल जाता है। अगर आप अपने चैनल का नाम Change करना चाहते हैं तो आप यहां से कर सकते है।
How to Make a YouTube Channel from Android Mobile Phone in Hindi Guide with PIctures?

तो दोस्तों अब आपका YouTube चैनल बन चुका है। अब Next पोस्ट में हम सीखेंगे कि YouTube पर Videos कैसे Upload करते है? यह जानने के लिए नीचे दी गयी 1st Post को जरुर पढ़े:-

Must Read:
1).
How to upload a video on YouTube? यूट्यूब पर विडियो कैसे डालते है?
3). WordPress पर Website कैसे बनाएं? Full Hindi Guide for Beginners 2020

आशा करता हूँ यह जानकारी “How to Make YouTube Channel From Mobile in Hindi?” आपको पसंद और समझ में आई होगी! इस post के बारे में अपने विचार हमे Comment के माध्यम से जरुर बताये।

अगर आप ये सब Video Tutorial के द्वारा समझना चाहते है तो नीचे दी गई इस विडियो में देख सकते है। 

https://www.youtube.com/watch?v=lTBCHOrM1Sg

INDI GYAN को अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
HAPPY BLOGGING!

About Author

Bhupender Bairagi

Bhupender Bairagi

Hello Friends, INDI GYAN ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। मैं भारत के एक प्रान्त उत्तर प्रदेश के नॉएडा शहर का रहने वाला हूँ। मुझे शुरू से ही इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक से अधिक जानने की रूचि रही हैं। इसलिए जो कुछ भी मैंने पढ़ा और इन्टरनेट के माध्यम से सीखा हैं उसे मैं यहाँ समय-समय पर आप लोगो के साथ शेयर करता रहता हूँ। आपके कीमती समय और हमे सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.