YouTube par Video Upload Kaise Karte Hai?: दोस्तों मैंने अपनी पिछली पोस्ट में आप सभी को बताया था कि आप अपने मोबाइल के द्वारा ही कोई भी नया यूट्यूब चैनल कैसे बना सकते हैं? तो आशा करता हूं आपको समझ में आ गया होगा कि आपको यूट्यूब चैनल किस तरह से बनाना है। तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि चैनल बनाने के बाद आपको YouTube पर कोई भी वीडियो अपलोड कैसे करनी होती है? How to Upload Video on YouTube in Hindi?
दोस्तों आज के समय में हम Computer से ज्यादा अपने Smartphone को इस्तेमाल करते हैं। और Internet की दुनिया में क्रांति लाने वाला JIO जब से आया है तब से इंटरनेट गांव-गांव तक अपनी पहचान बना चुका है। सभी लोग इंटरनेट से जुड़ चुके हैं और Reliance Jio के आने से तो मानो डिजिटल इंडिया के सपने को नई उड़ान मिल चुकी है।
हम में से लगभग सभी लोग YouTube का यूज़ करते हैं। आजकल सभी इंटरनेट यूजर YouTube से भलीभांति परिचित है। लेकिन अगर बात की जाए YouTube पर वीडियो देखने के अलावा और किसी चीज की। यानी कि अगर YouTube पर आपको कोई वीडियो अपलोड करनी है तो आज भी काफी ज्यादा लोग इससे अपरिचित हैं कि YouTube पर वीडियो कैसे अपलोड की जाती है?
तो आज की इस पोस्ट में हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे की YouTube पर वीडियो अपलोड कैसे करते हैं? और उसके लिए कौन-कौन से Steps follow करने होते हैं?
YouTube Par Video Upload Kaise Karte Hai

YouTube पर वीडियो अपलोड करना बहुत ही आसान है। लेकिन इसके लिए आपके पास एक YouTube का चैनल होना अनिवार्य है। अगर आपके पास एक YouTube का चैनल नहीं है। तो आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पहले यह जान लेना अति आवश्यक है कि YouTube चैनल कैसे बनाते हैं? उसके बाद ही आप YouTube पर वीडियो अपलोड करने के बारे में सोच सकते हैं।
- Must Read:
लेकिन अगर आपके पास पहले से ही एक YouTube चैनल है तो आप इस पोस्ट को आगे पढ़ते रहिए।
- Step-1 (image-1) सबसे पहले आप अपने मोबाइल के ब्राउज़र में जाए और वहां पर youtube.com open कर अपनी Gmail ID से लॉगिन कर ले।

- Step-2 (image-2) Login करने के बाद Top right corner में आपकी प्रोफाइल पिक्चर से थोड़ा सा लेफ्ट साइड में आपको ऊपर की तरफ एक Arrow जैसा निशान देखने को मिल जाएगा बस आपको उस पर क्लिक करना है।

- Step-3(image-3) क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस निकल कर आ जाता है। अब आप यहां पर Arrow वाले निशान पर क्लिक करके वीडियो अपलोड कर सकते हैं। या फिर अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे है तो जो भी वीडियो आप अपलोड करना चाहते हैं उसको यहां पर Drag और Drop भी कर सकते हैं।

- Step-4(image-4) जब आप की वीडियो अपलोड हो रही होगी तो आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा जैसा कि आप ऊपर दिखाई गई इमेज में देख सकते हैं। यहां पर Red Color से Clearly समझाया गया है कि आपको कहां पर कौन सी information डालनी है। जैसे की:-

- वीडियो का नाम।
- वीडियो का डिस्क्रिप्शन कि वीडियो किस बारे में है आप डिस्क्रिप्शन वाले कॉलम में लिख सकते हैं।
- वीडियो में आपको कौन-कौन से टैग यूज़ करने हैं कीवर्ड लगाने हैं?
- वीडियो को आप पब्लिक रखना चाहते हैं या प्राइवेट रखना चाहते हैं।
- आप यह वीडियो कौन सी प्ले लिस्ट में डालना चाहते हैं तो आप Add to Playlist वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।
- वीडियो अपलोड होने के बाद आप Customized Thumbnail पर क्लिक करके कोई भी अच्छा सा Custom Thumbnail अपनी वीडियो के ऊपर लगा सकते हैं।
YouTube में Custom Thumbnail क्या होता है ?
जब आप YouTube पर किसी भी विडियो को देखते हो तो विडियो पर क्लिक करने से पहले आपको जो विडियो की Photo या Preview दिखाई देता है उसे ही कहते है Custom Thumbnail.
Step-5 (image-5) ट्रांसलेशन टैब में आपको Original Language और Translator की language Select करनी है। जब Advanced setting वाले Option पर जाते हैं तो आपको इतनी सारी डिटेल्स अपनी मर्ज़ी से Select करनी होती है।

- Allow and Disallow Comments
- Licence & Right Ownership
- Caption Certificate
- Distribution options
- Age restrictions
- Video category
- Video language
- Community contributions
- Recording date
- Video statistics
- 3D Video
- Content declaration
ऊपर दिए गए इन सभी Options को आप अपनी मर्जी के अनुसार चेक कर सही से भर दे। अब बस आपको ऊपर Publish वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। Publish पर क्लिक करते ही आपकी वीडियो Publish हो जाएगी जैसा की Image-4 में दिखाया गया है। अब आपकी विडियो को कोई भी कहीं भी देख सकता है।
अब ये सभी Steps तो थे YouTube पर विडियो अपलोड करने के लिए लेकिन अगर आप YouTube पर विडियो अपलोड कर ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है तो सिर्फ YouTube पर विडियो अपलोड करने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए आपको अभी और भी बहुत सारे Steps follow करने होगे।
जैसे कि YouTube पर चैनल बनाने के बाद आपको अपने YouTube Channel को पहले Verify करना होता है। उसके बाद YouTube Channel पर Monetization के लिए apply करना होता है क्योकि जब आपका Monetization enable होता है तभी आपकी YouTube videos पर Ads दिखाई जाती है जिनसे आपको पैसे मिलता है । YouTube channel को Verify करने और Monetization के लिए Apply करने के लिए यह पोस्ट जरूर पढ़े: ?
Must Read:
YouTube चैनल को वेरीफाई कैसे कराते है और AdSense Account Apply कैसे करते है?
आशा करता हूं यह आर्टिकल “Mobile Se YouTube Par Video Upload Kaise Karte Hai?” जरुर पसंद आया होगा! और अब तक आपको समझ में आ गया होगा कि आपको YouTube चैनल किस तरह से बनाना है और किस तरह से आपको YouTube पर Video Upload करनी है? अगर अभी भी आपके कुछ सवाल है आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप Comment Box में अपनी बात लिख सकते हैं।
INDI GYAN को अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
HAPPY BLOGGING!