MICR Code Kya hai? अपने Bank का MICR Code कैसे पता करे?

अगर आपका किसी भी बैंक में Account हैं तो आपने कुछ चीजों जैसे कि IFSC Code, MICR Code, NEFT, RTGS और IMPS आदि नाम के बारे में जरूर सुना होगा। बैंकिंग के क्षेत्र में ये सभी बहुत ही परिचित शब्द है। एक बैंक से दूसरे बैंक में किसी को पैसे भेजते समय इनकी जरूरत होती हैं। जिनमें से IFSC Code Kya hai? इसके बारे में मैं आपको एक Post में पहले ही जानकारी दे चुका हूं। आज के इस Article में हम जानेंगे कि MICR Code Kya hai? अपने बैंक का MICR Code कैसे पता करें?

क्योंकि MICR Code का सीधा संबंध आपके बैंक से होता हैं और बैंक का सीधा संबंध है आपके पैसे से। और जब बात आपकी मेहनत की कमाई मतलब पैसे की हो तो यह बहुत जरूरी हो जाता हैं कि आपको इससे संबंधित हर छोटी से छोटी चीज के बारे में जानकारी हों।

IFSC Code और MICR Code कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे Banking Terms है। जिनके बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। इसलिए MICR Code के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस Article को ध्यापूर्वक पढ़े।

MICR Code Kya Hota Hai? What is MICR Code in Hindi?

Banking के क्षेत्र में MICR तकनीक का इस्तेमाल आमतौर पर Check Transaction के लिए किया जाता है। MICR की Full Form “Magnetic Ink Character Recognition” होती हैं।

अगर आपने Check Book का इस्तेमाल किया होगा या फिर आपने कोई Check Bank में Deposit किया है तो आपने देखा होगा कि Check के निचले हिस्से में ink से कुछ Digit लिखी होती हैं। जिनको लिखने के लिए Magnetic ink को इस्तेमाल में लिया जाता हैं।

MICR CODE Kya Hota Hai?
MICR CODE KYA HAI in HINDI

MICR Code एक 9 अंको का Unique Code होता हैं। Check पर Magnetic Ink Character Recognition technology से लिखे हुए Code को ही MICR Code कहते हैं।

सभी Bank Branches के लिए अलग अलग Unique MICR Code होते हैं। जिससे RBI को किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच को पहचानने में तथा Cheque संबंधित Clearing में तेजी लाने हैं मदद मिलती है।

MICR Code को आपके Check से संबंधित लेन-देन को Full Secure बनाने के लिए एक Security Barcode के जैसे इस्तेमाल में लिया जाता है। MICR Code की मदद से ही RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) को Electronic Clearing System (ECS) की सुविधा रखने वाले बैंकों के बारे में पता चलता है।

MICR Code में क्या होता हैं?

  • 1. किसी भी MICR Code के शुरू के 3 अंक City के नाम को दर्शाते हैं इसके साथ-साथ आपके शहर के Pin Code के शुरू के 3 Digit और उस शहर में स्थित बैंक के MICR Code के शुरू के 3 Digit समान होते हैं।

जैसे कि Meerut का Pin Code 250001 हैं तो Meerut Branch की सभी बैंकों का एमआईसीआर कोड 250 से ही शुरू होगा।

  • 2. बीच के 3 अंक उस बैंक के Code के बारे में जानकारी देते हैं। हर बैंक को 3 अंकों का एक Unique Code दिया जाता है। उदाहरण के लिए HDFC Bank का Code 240 हैं इसीलिए भारत में स्थित सभी HDFC Bank के MICR Code के बीच के तीन Digit 240 ही रहेंगे।
  • 3. अंतिम 3 अंक उस बैंक के Branch Code को बताते हैं। Branch Codes इस बात पर निर्भर करते हैं कि किसी Particular शहर में उस बैंक की कितनी Branches हैं। जैसे कि अगर Meerut में HDFC बैंक की 1 ही शाखा हैं तो इसका Branch Code होगा 001 वहीँ अगर दो हैं तो 002 और तीन हैं तो 003 होगा।
What is MICR Code in Hindi?

चलिए अब एक बार MICR Code को उदाहरण के तरीके से समझते हैं:
मान लीजिये आपका Bank Account Merrut की Sheel Palace Meerut Uttar Pradesh वाली HDFC Bank की Branch में हैं तो आपका MICR Code क्या होना चाहिए?

  • Meerut का City Code: 250
  • हर जगह के लिए HDFC का Bank Code: 240
  • Sheel Palace Meerut के लिए HDFC का Branch Code: 003
  • तो इस Condition में Sheel Palace Meerut Uttar Pradesh वाली HDFC Branch का MICR Code होगा: 250240003

कैसे MICR Cheques की Processing में तेज़ी लाती है?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि किसी भी काम को मशीन के द्वारा करने की अपेक्षा Manually करने में ज्यादा समय लगता है। MICR Technology की मदद से Cheques Clearing Process को मशीन के द्वारा किया जाता है जबकि MICR सुविधा आने से पहले यह सब Manually किया जाता था और इस तरह से काम करने में गलतियां होने के Chances काफी ज्यादा रहते थे। जिसके कारण Cheque Clearing Process में काफी समय लगता था।

लेकिन जब से Cheques पर MICR Code print किया जाने लगा जोकि Unique Magnetic ink के द्वारा जिसे iron oxide भी कहते हैं किया जाता हैं। Magnetic ink इसे मशीन को Read करने में बनाने में मदद करती हैं जिससे मशीन इसे बड़ी ही आसानी से Read कर लेती हैं और इसमें गलतियां होने की संभावनाएं न के बराबर हो जाती हैं।

MICR Code का Use क्या हैं?

मशीनों द्वारा Cheque की Clearing में MICR Code का उपयोग किया जाता है। MICR Technology के द्वारा ही कम से कम समय में Cheque की Clearing संभव हो सकी है। काफी सारे financial transactions forms भरते समय जैसे कि investment forms, SIP form और Money Transfer के लिए Form भरते समय MICR Code की जरूरत होती है।

अपने बैंक का MICR Code कैसे पता करे?

MICR Code Kya Hota Hai? इसके बारे में जानने के बाद अब बात आती हैं कि किसी भी बैंक का MICR Code कैसे पता करे? इसके लिए नीचे दिए गए सभी Steps को Follow करे:

सबसे पहले इस Website https://www.ifscswiftcodes.com/ पर जाए।

MICR CODE Kya Hota Hai?
अपने बैंक का MICR Code कैसे पता करे?
  1. अपने Bank का नाम चुने।
  2. अब अपना State चुने।
  3. अपने शहर (City) का नाम Select करे।
  4. अब अपने बैंक की सही Branch को चुने।

ये सभी Details एकदम सही तरह से चुनने के बाद आपके सामने आपके बैंक की सभी information निकलकर आ जायेगी जैसा कि आप ऊपर image में देख सकते हो।

आशा करता हूं कि यह जानकारी “MICR Code Kya hai? Bank ka MICR Code kaise pata kare? आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रही होगी! आपको यह Post कैसी लगी? हमें Comment Box के द्वारा जरूर बताएं और अगर आपके कुछ सवाल है तो वह भी आप Comment Section में लिख सकते हो। मेरी आपके सभी सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की हर संभव कोशिश रहती हैं।


👇:ऐसी ही और महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ने के लिए:👇
अभी Blog News Letter को SUBSCRIBE करें,
यह बिल्कुल फ्री हैं।

About Author

Bhupender Bairagi

Bhupender Bairagi

Hello Friends, INDI GYAN ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। मैं भारत के एक प्रान्त उत्तर प्रदेश के नॉएडा शहर का रहने वाला हूँ। मुझे शुरू से ही इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक से अधिक जानने की रूचि रही हैं। इसलिए जो कुछ भी मैंने पढ़ा और इन्टरनेट के माध्यम से सीखा हैं उसे मैं यहाँ समय-समय पर आप लोगो के साथ शेयर करता रहता हूँ। आपके कीमती समय और हमे सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

2 thoughts on “MICR Code Kya hai? अपने Bank का MICR Code कैसे पता करे?”

  1. एक बार में micr code जानना आ गया धन्यबाद इस जानकारी को हम सब के साथ शेयर करने के लिए

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.