How to Apply for Mobile Tower Installation in India? दोस्तों अगर आप अपने घर की छत पर या अपनी किसी खाली जगह पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस तरीके से अपने घर पर या किसी भी खाली जगह में मोबाइल टावर लगवा सकते हैं। Mobile tower kaise lagwaye in hindi?
इस आर्टिकल में हम Mobile Tower Installation Procedure से सम्बंधित निम्न Topics पर बातें करेंगे जैसे कि:-
- मोबाइल टावर लगवाने के लिए कौन-कौन से नियम आपको Follow करने की जरूरत होती है?
- मोबाइल टावर लगवाने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स आपको देने पड़ते हैं?
- मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको किस से कोंटेक्ट करना होता है?
- मोबाइल टावर लगवाने के बाद आप महीने की कितनी income कर सकते हैं?

दोस्तों अगर आपके गांव में, शहर में मोबाइल नेटवर्क बहुत कम आते हैं या फिर आते ही नहीं हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मोबाइल टावर कंपनी से अपने एरिया में टॉवर लगवाने के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
टावर के लिए अप्लाई करने के बाद टावर Installation कंपनी आपके पास अपना एक Executive भेजती है जोकि उस जगह का inspection करता है जिस जगह पर आप मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं। क्योंकि मोबाइल टावर कंपनी हर जगह पर टावर नहीं लगाती है।
- यह भी पढ़े:
जिस जगह पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या होती है वहीं पर मोबाइल टावर लगाया जाता है मोबाइल टावर कंपनी से जो एग्जीक्यूटिव आता है वह पहले जांच पड़ताल करता है कि मोबाइल टावर लगाने के लिए यह जगह उपयुक्त है या नहीं। अगर उसके नजरिए से वह जगह ठीक पाई जाती है तो Frequency चेक करने के बाद टावर कंपनी वहां पर टावर लगाने का काम शुरू कर देती है।
अगर आप अपनी किसी खाली छत पर या अपनी किसी खाली पड़ी जमीन पर टावर लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Operator Companies जैसे कि Jio, Airtel, Vodafone, Idea इन सब से Contact नहीं करना होता है बल्कि इसके लिए आपको थर्ड पार्टी मोबाइल टावर कंपनी जैसे कि Indus Towers, Bharti Infratail Limited, Aster Infrastructure, ATC Towers, Essar Telecom इस तरह की टावर लगाने वाली कंपनियों से Contact करना होता है।
Rules to follow for Mobile Tower Installation:
मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको कौन-कौन से नियम फॉलो करने होते हैं?

- अगर आप अपने घर की खाली छत पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो आप की छत पर 500 स्क्वायर फीट खाली जगह होनी चाहिए।
- अगर आप किसी शहर में अपने किसी भी खाली पड़े प्लाट पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 2000 स्क्वायर फीट का खाली प्लॉट होना चाहिए।
- अगर आप किसी गांव के अंदर अपने किसी भी खाली पड़ी प्लॉट पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 2500 स्क्वायर फीट का खाली प्लॉट होना चाहिए।
- आपके घर की छत पर या खाली प्लॉट पर टावर लगाने के लिए कंपनी आप से एक भी रुपया नहीं लेती है बल्कि टावर लगाने में जितना भी खर्चा आता है वह सारा खर्च कंपनी खुद वहन करती है।
- जिस जगह पर आप टावर लगवाना चाहते हैं यदि उसके पास या उस जगह के 100 मीटर के दायरे में भी अगर कोई हॉस्पिटल है तो आप उस जगह पर टावर नहीं लगवा सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आपके आस-पड़ोस के व्यक्ति टावर लगवाने को लेकर कोई परेशानी दिखाते हैं या Objection करते हैं तो भी टावर कंपनी उस जगह पर टावर नहीं लगाती है।
तो अगर आप कहीं पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको ऊपर बताए गए मोबाइल टावर लगाने के नियमो को ध्यान रखना अति आवश्यक है।
Mobile Tower Installation के लिए जरुरी Documents
मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत पड़ती है?

- यदि आप अपने घर की छत पर टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको एक स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी यह सर्टिफिकेट बताता है कि आप की बिल्डिंग टावर लगाने के नजरिए से मजबूत है या नही?
- इसके अलावा जमीन के मालिक या बिल्डिंग के मालिक की तरफ से आपको एक NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की जरूरत पड़ेगी।
- आपको म्युनिसिपेलिटी की तरफ से भी एक NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की जरूरत पड़ेगी यानी कि आपको municipality की तरफ से भी एक NOC सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा।
- इसके अलावा आपको एक Bond Paper या Agreement करने की जरूरत पड़ेगी जो आप के और कंपनी के बीच में किया जाएगा।
Mobile Tower Installation के लिए Contact कैसे करें?
मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको किससे कॉन्टैक्ट करना होता है?

वैसे तो मोबाइल टावर लगवाने के लिए भारत के अंदर बहुत सारी कंपनीज आपको मिल जाएंगी लेकिन इन सभी कंपनीज में से ज्यादातर कंपनी ऐसी होती हैं जो कि Fake होती हैं झूठी होती हैं। अगर आप मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको एक दम सही कंपनी का चुनाव करना है।
हम यहाँ पर आपको 3 सबसे अच्छी Mobile Tower Companies के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आप मोबाइल टावर लगवाने संबंधित आंख बंद कर कर भरोसा कर सकते हैं।
- 1st- Indus Towers
- 2nd- Bharti Infratail Limited
- 3rd- ATC Towers
आप इनकी Website पर जाकर मोबाइल टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन Apply कर सकते है।
अगर भारत की सबसे बड़ी टावर लगाने वाली कंपनी की बात की जाए तो Indus Towers भारत में टावर लगाने के मामले में सबसे बड़ी कंपनी कहलाती है। इस कंपनी के भारत के अंदर काफी जगहों पर Branches है। और Indus Towers कंपनी का Head Office Guru gram (गुरुग्राम) मैं स्थित है। अगर आप इस कंपनी से टावर लगवाना चाहते हैं तो यह फैसला आपके लिए एकदम सही साबित होगा।
यहां पर अगर दूसरी कंपनी की बात की जाए तो यह है Bharti Infratail Limited इस कंपनी के Founder सुनील कुमार मित्तल ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर 1976 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी को भारती इंफ्राटेल लिमिटेड के नाम से ज्यादा एयरटेल और बीटेल के नाम से लोग जानते हैं।
भारत के 18 राज्यों और 32 टेलीकम्यूनिकेशन फील्ड में भारती इंफ्राटेल के 30000 से भी ज्यादा टावर हैं और इनकी संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भारती इंफ्राटेल की इंडस टावर के साथ भी 42% की हिस्सेदारी है। अगर आप मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो भारती इंफ्राटेल लिमिटेड कंपनी से भी मोबाइल टावर लगवा सकते हैं।
यहां पर तीसरी कंपनी की बात की जाए तो वह है ATC Towers यानी कि अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन। यह एक अमेरिकन कंपनी है। आप इस कंपनी के द्वारा भी मोबाइल टावर अपनी जगह या अपने घर की छत पर लगवा सकते हैं।
Mobile Tower से आप कितना कमा सकते हैं?
मोबाइल टॉवर लगवाकर आप महीने का कितना पैसा कमा सकते हैं?

चलिए अब हम बात कर लेते हैं कि अगर आप अपने घर की छत पर या किसी खाली जगह पर टावर लगवा लेते हैं तो आप महीने की कितनी इनकम कर सकते हैं कितने पैसे कमा सकते हैं?
भाई देखो मोबाइल टावर लगवाकर आप कितने पैसे कमा सकते हैं? यह निर्भर करता है कि आप किस जगह पर मोबाइल टावर लगवा रहे हैं लेकिन फिर भी अगर औसतन बात की जाए तो आप 7000 से लेकर ₹50000 तक महीने का किराया मोबाइल टावर कंपनी से ले सकते हैं। अगर आपका घर या आप की खाली जगह किसी अच्छे शहर में है या फिर किसी अच्छी लोकेशन पर है तो मोबाइल टावर कंपनी आपको ₹100000 तक का किराया भी दे सकती है।
आपके लिए कुछ जरुरी महत्वपूर्ण Safety Tips
अगर आप टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको काफी सतर्क रहना भी बहुत जरूरी है क्योंकि मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों के साथ काफी धोखाधड़ी भी की जा रही है। काफी लोगों से यह सुनने को मिलता है कि उनके पास किसी कंपनी से एक व्यक्ति आता है और मोबाइल टावर लगाने से संबंधित कुछ फर्जी डाक्यूमेंट्स देता है और मोबाइल टावर लगाने के नाम से कुछ पैसे लेकर वह चला गया और उस दिन के बाद से वह फिर कभी वापस लौटकर नहीं आता है।
- Must Read:
अगर मोबाइल टावर लगाने से संबंधित आपके सामने कोई ऐसा व्यक्ति आता है जो आपसे मोबाइल टावर लगाने के लिए कुछ पैसे की मांग करता है तो समझ लीजिए कि वह मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी से नहीं बल्कि एक धोखेबाज इंसान हैं ऐसे व्यक्ति के खिलाफ आपको तुरंत पुलिस में कंप्लेंट करनी चाहिए।
क्योंकि मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी कभी भी आपसे मोबाइल टावर लगाने के लिए पैसे नहीं लेती है बल्कि मोबाइल टावर लगाने में जितना भी खर्चा आता है वह खुद ही वहन करती है। तो ऐसे में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए आप सभी का सावधान रहना काफी जरूरी है।
तो दोस्तों अब आप को समझ में आ गया होगा कि मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको कौन-कौन से नियम फॉलो करने पड़ते हैं और क्या क्या दस्तावेज की जरूरत होती है तथा आप मोबाइल टावर लगवाकर महीने के कितने पैसे मोबाइल टावर कंपनी से किराया ले सकते हैं?
आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी “India में Mobile Tower Installation के लिए Online Apply कैसे करें?” पसंद आई होगी! इस पोस्ट से सम्बंधित अपने मन के विचार हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताए। धन्यवाद
👇:ऐसी ही और महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ने के लिए:👇
अभी Blog News Letter को SUBSCRIBE करें,
यह बिल्कुल फ्री हैं।